जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरीय अवस्था:स्वप्न, ध्यान और योग।
जाग्रत, स्वप्न और सुषुप्ति भारतीय वेदांत दर्शन में चेतना के तीन प्रमुख अवस्थाएँ मानी जाती हैं। इन्हें "अवस्था त्रय" कहा जाता है। अद्वैत वेदांत और मंडूक्य उपनिषद में इनका विशेष रूप से वर्णन किया गया है। जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरीय अवस्था: स्वप्न-अनुभूति-विवेचनम् शृणुत भक्तगणाः एतद् सनातन वचनम्। स्वप्नः अनुभूतिश्च द्वयं अनिश्चितदर्शनम्।। अप्रामाणिके भवति द्वयं महाविध्वंसकम्॥ प्रामाणिके भवति द्वयं परमसुखप्रदम्॥ 1. जाग्रत अवस्था (Wakeful State) यह वह अवस्था है जिसमें हम बाह्य जगत का अनुभव करते हैं। जाग्रत अवस्था में जीव स्वयं को स्थूल शरीर से पहचानता है तथा बाह्य इन्द्रियों के माध्यम से स्थूल वस्तुओं का अनुभव करता है। इस अवस्था में जीव को विश्व कहा जाता है। इस अवस्था में हमारी इंद्रियाँ सक्रिय रहती हैं और मन बाहरी वस्तुओं से जुड़ा रहता है। इस अवस्था में व्यक्ति कर्म करता है और उनके फल भोगता है। 2. स्वप्न अवस्था (Dream State) इस अवस्था में बुद्धि जाग्रत अवस्था से प्राप्त वासनाओं (संस्कारों) के साथ कर्ता की भूमिका ग्रहण करके सक्रिय होती है। इस अवस्था में इन्द्रियाँ निष्क्रिय...